HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: ढाबे से पकड़ी 62 हजार रुपये की अवैध शराब, एक...

Almora Breaking: ढाबे से पकड़ी 62 हजार रुपये की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शराब के अवैध धंधे में लिप्त एक व्यक्ति 15 पेटी अवैध शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा गया। जिसने अपने ढाबे में लोगों को परोसने के लिए अवैध रूप से 62,880 रुपये की शराब रखी थी।

ADVERTISEMENTS

एसओजी अल्मोड़ा तथा दन्या थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान चलनीछीना के पास भूपाल सिंह पुत्र बचे सिंह निवासी नौगांव, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा के ढाबे से 15 पेटी अवैध देशी/विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत 62,880 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले पर थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी भूपाल सिंह अपने ढ़ाबे में शराब परोसने के अवैध कारोबार में लगा हुआ था। पुलिस टीम थानाध्यक्ष सुशील कुमार, कांस्टेबिल अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, दिनेश नगरकोटी, राजेश भट्ट व दीपक खनका आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments