यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, सात वाहन सीज
पुलिस अधीक्षक घोड़के ने दिए सख्त आदेश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सात वाहन सीज किए हैं। एक चालक नशे में वाहन चलाते हुए धरा है। उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है।
जिले में अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून, सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को पुलिस अभियान पर है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने सप्ताह भर की समीक्षा की। कहा कि अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 450 के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान किया गया है। एक वाहन चालक नशे में मिला। सात वाहन सीज किए गए हैं। 44 वाहनों का कोर्ट चालान किया गया है। इसके अलावा 105 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम तथा 94 को कोटपा में निरुद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। नशे के सौदागरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।