HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: ग्रामीणों का अल्टीमेटम-15 दिन में सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो...

BAGESHWER NEWS: ग्रामीणों का अल्टीमेटम-15 दिन में सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो आंदोलन होगा

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
मंतोली मोटरमार्ग से तिपोला तक संपर्क मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण खफा हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरुवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम हेमंत वर्मा को सौंपा। उन्होंने कहा कि मंतोली मोटर मार्ग से तिपोला तक चार किमी संपर्क मार्ग जिला योजना से स्वीकृत है। 29 अगस्त 2013 में जिला योजना के तहत स्वीकृत सड़क की सर्वे भी हो चुकी है। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।ञ जिससे ग्रामीणों को पैदल चलना पड़ रहा है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

Big Breaking : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

गांव की प्रसूता, बीमार, बुजुर्ग आदि को सड़क तक लाने में दिक्कत आ रही है। डोली के जरिए बीमार चार किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। वह नौ वर्ष से सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर दयाल सिंह, कमल सिंह, ईश्वर सिंह, नीरज सिंह, जगदीश सिंह, अंकुर उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Breaking News : अपने बेटे से मिलने उत्तराखंड आये पूर्व डीजीपी की कोरोना से मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments