जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कोरोना का डर एक युवती की मांग का सिंदूर पोंछ गया। हुआ कुछ ऐसा कि होम क्वारनटाइन में रह रहे एक शख्स की पत्नी ने उससे मिलने से मना क्या किया, पति ने इस बात को गले से लगा लिया और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जय कुमार मौर्य नाम का शख्स चार दिन पहले ही मुंबई से लौटा था और अपने घर में अलग कमरे में होम क्वारनटाइन था। कोरोना से संक्रमित होने के डर से उसकी पत्नी उसे खिड़की से देखती तो थी लेकिन उसके पास नहीं जाती थी।
15 मई की रात को मृतक ने अपनी पत्नी को कमरे में बुलाया लेकिन पत्नी ने कोरोना रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा। पति नहीं माना और उसे कमरे में आने के लिए जिद करने लगा। बताते हैं कि इस बात को लेकर दोनों में तकरार भी हो गई थी।
झगड़े से आहत होकर जय कुमार ने अपने घर के पास ही पेड़ से लटक कर जान दे दी। सुबह लोगों ने उसे पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक मृतक शुक्रवार की रात को होम क्वारनटीन से चोरी छिपे निकलकर बीबी से मिलने पहुंच गया था लेकिन पत्नी ने कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आने तक मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया।
ब्रेकिंग न्यूज : होम क्वारेंटाइन था पति, पत्नी नहीं पहुंची मिलने तो लगा ली फांसी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS










