HomeBreaking NewsUK : पति ने बनाया गुलाम, ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास,...

UK : पति ने बनाया गुलाम, ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने सुनाई आपबीती

ADVERTISEMENTS
  • महिला ने कहा सास करती है तंत्र—मंत्र
  • ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने बनाये अप्राकृतिक संबंध
  • बच्चों सहित घर से निकाला, गर्भपात कराने का प्रयास

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके ऊपर हुए जुल्मों की ऐसी कहानी बयां की है, जिसको पढ़ने के बाद पुलिस की भी आंखें नम हो गई। महिला का आरोप है कि उसे न केवल दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, बल्कि उसे पति सहित ससुरालजनों की हर एक ऐसी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा, जिसे कभी भी कोई महिला स्वीकार नही कर सकती।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दरअसल, यहां अनुपम विहार, मल्ला लोहरियासाल निवासी एक महिला ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2003 में देवेन्द्र नैनवाल से हुई । शादी के कुछ समय बाद ही उसकी सास उस पर मायके से पैसा लाने का दबाव बनाने लगी। ऐसा न करने पर उसके पति का दूसरा विवाह करवाने की धमकी दी जाने लगी। कुछ समय बाद उसने मायके से 3 लाख रूपये लाकर ससुरालियें को दे दिये। बावजूद इसके सास, ससुर, देवर व ननदें उससे दुर्व्यवहार करती रहीं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी में बने दो नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन, प्रशासन ने जारी किये यह आदेश

महिला का आरोप है कि पति के दुबई चले जाने के बाद ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा और दुराचार का प्रयास किया। महिला का कहना है कि सास ने तंत्र विद्या के माध्यम से उसके मायके वालों को मारने की धमकी दी। इस बीच ससुरालियों ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास भी किया। इस बीच उसे उसकी पुत्री के साथ दुबई भेज दिया गया। जहां पति ने उसे गुलामों की तरह रखा। वर्ष 2009 में उसे उसके दो बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं मायके पक्ष से उसके नाम की गई संपत्ति को भी हड़पने का प्रयास किया गया।

Govt. Job : संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 16 सितंबर है अंतिम तिथि

महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वर्ष 2018 में पति ने उसके जननांगों पर चोटें पहुंचाई और उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाये। साथ ही ससुरालियों ने मारपीट की। मुखानी थाने की पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुर हरिकृष्ण नैनवाल, ननदें हेमा व पूजा, देवर चेतन, पति देवेन्द्र व रिश्तेदार धर्मेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जायेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

UK Breaking : यहां वायरल वीडियो से हुई दुष्कर्मी की पहचान, गिरफ्तार

इधर एक अन्य मामले में एक महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, आर्थिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में शीशमहल काठगोदाम निवासी युवती ने कहा है कि 11 नवम्बर 2017 को विवाह होने के उपरांत पति शिवेक धर पुत्र रमेश धर उससे दहेज में पैसों की मांग करता रहा।

Uttarakhand : हादसा : दोस्तों संग पिकनिक मनाने पहुंचे पर्यटक की वॉटर फॉल में डूबने से मौत, हड़कंप

असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके बच्चे को भी छीन लिया गया। उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह उसने ससुरालियों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि उसका स्त्री धन हड़प लिया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंडप में दुल्हन ने घूंघट क्या हटाया, दूल्हा भागकर सीधे पहुंचा थाने, जानिए क्या है माजरा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments