HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पेड़ों के बगैर मानव जीवन की परिकल्पना अधूरी: डीएफओ, वन...

Bageshwar News: पेड़ों के बगैर मानव जीवन की परिकल्पना अधूरी: डीएफओ, वन महोत्सव के तहत नीलेश्वर परिसर में रोपे बांज, फल्यांट, थुनेर बुरांश के पौधे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
वन महोत्सव 2021 के तहत वन प्रभाग ने शुक्रवार को नीलेश्वर मंदिर परिसर के आसपास च्यूरा, थुनेर, बांज, फल्यांट, बुरांश समेत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वन कर्मियों ने पौधों की सुरक्षा, निराई-गुड़ाई और सिंचाई का संकल्प लिया।
प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पेड़ों के बिना मानव जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। शुद्ध हवा, पानी और आक्सीजन प्राण बचाने के लिए पेड़ ही देते हैं। इसके अलावा वन्य जीव, पशुओं आदि के चारे आदि की समस्या भी वनों से पूरी होती है। ईमारती लकड़ी, फर्नीचर समेत अन्य काम में भी पेड़ों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी कर्मचारियों को लेनी होगी। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के 51 पौधों का रोपण किया गया। ग्राम प्रधान द्यांगण दीपा कठायत ने कहा कि पौधारोपण सिर्फ कागजों तक नहीं रहना है। पेड़ों की देखरेख के लिए वन कर्मियों के साथ ग्रामीणों को भी आगे आना होगा। इस दौरान आरओ श्याम सिंह करायत, भूपाल राम आर्य, त्रिलोचन कांडपाल, प्रयाग दत्त चौबे, खीम सिंह परिहार, अमित कनारी, केवलानंद पांडे, त्रिलोक चंद्र पाडे, मनोज कुमार, रमेश बलसूनी, शोबन सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments