अल्मोड़ा। यहां बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते आज यहां ग्राम पंचायत गरगूंठ भनार में एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से सैम मंदिर और पंचायत भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को करीब 12 बजे अचानक एक विशालकाय पेड़ मंदिर तेज आवाज के साथ पंचायत घर व सैम मंदिर के ऊपर गिर गया। जिससे मंदिर में काफी टूट—फूट हुई और पंचायत घर के लैंटर व चाहर दीवारी में भी टूट—फूट हुई है। ग्राम प्रधान भनार मुकेश कुमार व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गये हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।