HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सड़क पर धराशायी हुआ विशाल पेड़, मार्ग अवरूद्ध

अल्मोड़ा: सड़क पर धराशायी हुआ विशाल पेड़, मार्ग अवरूद्ध

► अग्निशमन की रेस्क्यू टीम ने पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कालीमठ सड़क में शुक्रवार सुबह एक विशाल पेड़ धराशायी हो गया। जिससे कोई हानि नहीं हुई, मगर सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा से रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची और राहत कार्य किया।

अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता एवं कुशलता का परिचय देते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित रूप से हटाया तथा कुछ ही समय में अवरुद्ध मार्ग को पुनः यातायात के लिए सुचारु कर दिया। रेस्क्यू टीम में LFM किशन सिंह, FS DVR विपिन बड़ोला, FM प्रेम सिंह, दीपक बसेड़ा एवं नीरज कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments