HomeBreaking Newsउत्तराखंड : "कितना इंतेज़ार करें, 02 साल से झेल रहे हैं बेरोजगारी...

उत्तराखंड : “कितना इंतेज़ार करें, 02 साल से झेल रहे हैं बेरोजगारी का दंश”

  • बोले डायट प्रशिक्षित ”नियुक्ति पत्र जारी होने तक धरने में डटे रहेंगे”
  • निदेशालय में धरना जारी

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd

निदेशालय स्तर से पत्र जारी होने के बाद भी जिला शिक्षा कार्यालयों में धीमी गति से हो रहे कार्यों को लेकर डायट डीएलएड प्रशिक्षितों में रोष व्याप्त है। प्रशिक्षितों ने साफ कर दिया है कि भले ही उन्होंने शिक्षा मंत्री द्वारा किये गये वादे पर अनशन समाप्त कर दिया था, लेकिन आंदोलन लगातार जारी रखा जायेगा।

ज्ञात रहे कि विगत 6 अगस्त से ज्यादा समय से निदेशालय में धरनारत डायट प्रशिक्षितों ने बार—बार विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद गत दिवस निदेशक प्रारम्भिक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को भर्ती के सम्बंध में लेटर जारी कर दिया है। गत 1 सितंबर को कोर्ट से भर्ती पर स्टे हटने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 20 दिनों के अंदर प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने का वादा किया था, जिसके चलते लगातार विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर नियुक्ति का रास्ता साफ किया।

डायट संघ के सहसचिव शुभम पंत ने बताया कि लगातार विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर भर्ती मामले का संज्ञान लेने की क़ोशिश कर रहे हैं और उन्हें सम्बंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि शिक्षक भर्ती पर कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित विगत एक महीने से निदेशालय में लगातार धरनारत हैं, परन्तु जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता तब तक लगातार निदेशालय में डटे रहेंगे। उनकी मांग है कि विभाग जल्द ही समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर मंत्री के वादे को जिसमें उन्होंने 20 सितंबर तक तय समय सीमा में पूर्ण कर विद्यालयों में सेवा का अवसर प्रदान करें। ख़बर जारी है, आगे पढ़िये

डायट रुद्रप्रयाग से आये डाइट डीएलएड संघ के विधि प्रभारी धर्मेन्द्र रावत ने बताया कि दुर्गम इलाकों से सभी साथी इकट्ठा हुए हैं। सिर्फ इसलिए कि 2 वर्षों से जो बेरोजगारी का दंश वे झेल रहे हैं उससे विभाग मुक्ति दिलाए।सचिवालय स्तर से आदेश जारी होने के बाद निदेशालय से जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किये जा चुके हैं, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारियों ने आठ महीने समाप्त होने के बाद भी टंकण का कार्य कई जिलों में पूरी नही हुई है। ऐसे में प्राथमिक शिक्षक भर्ती कैसे पूरी होगी।

भीमताल डायट से आये प्रशिक्षित राकेश सिंह राणा ने कहा कि उनकी विभाग से गुजारिश है कि कोरोना की तीसरी लहर का डर लगातार बढ़ता जा रहा है इसलिए उससे पहले हमारी भर्ती को पूर्ण कर विभाग हम डायट प्रशिक्षितों पर उपकार करे। उन्होंने कहा किमंत्री के वादे के बाद हमने क्रमिक अनशन की समाप्ति की घोषणा करदी थी, किंतु नियुक्ति मिलने तक धरना जारी रहेगा।

आज धरने में हिमांशु जोशी, शुभम पंत, दीक्षा राणा, मन्नू सरोज, प्रकाश दानू, स्वाति शर्मा, संदीप, मदन फर्त्याल, नवीन कंडियाल, दीपक बिष्ट, मनोज राणा, अमरदीप, गौरव रावत, पंकज डंगवाल, गौरव यादव, मानवेन्द्र भंडारी, संदीप थपलियाल, राजेन्द्र भट्ट, दीपक रावत, तृप्ति जोशी, दीपिका, अनूप बिष्ट, रजत, नितिन, नीतीश,मुकेश चौहान, गुंजन रावत,अखिलेश आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments