HomeUttarakhandAlmoraक्वारब में दरक रहा पहाड़ कितना खतरनाक ! देखने पहुंची एनएच की...

क्वारब में दरक रहा पहाड़ कितना खतरनाक ! देखने पहुंची एनएच की टीम

ADVERTISEMENTS

प्रशासन को दी जायेगी रिपोर्ट, शासन को जायेगा प्रस्ताव

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। क्वारब में पहाड़ दरकने की घटना के बाद हल्द्वानी एनएच विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। विभागीय टीम ने स्वीकार किया कि क्वारब के समीप का यह स्थान बहुत खतरनाक है और यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मामले से शासन—प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह यहां क्वारब के पास अचानक पहाड़ एक बार फिर दरक गया। जिसके बाद हाईवे पर मलबा फैल गया और कई किलोमीटर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिसके बाद मौके पर जेसीबी मंगाकर रास्ता साफ करवाया गया। इसके बावजूद पहाड़ से रुक—रुककर पत्थर गिर रहे हैं।

इस बीच हल्द्वानी से एनएच की टीम भी पहुंची और उनके द्वारा मौका मुआयना किया। विभागीय टीम ने कहा कि यहां पर हाईवे पर बिन बरसात के पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अतएव मामले की रिपोर्ट प्रशासन को दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यहां के लिए एक प्रपोजल बना शासन को प्रेषित किया जायेगा।विभागीय टीम में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी प्रवीण कुमार, एचसी पांडे, सहायक अभियंता गिरजा किशोर पांडे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments