HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कौसानी में मकान ध्वस्त, जिले में तीन मोटरमार्ग बंद होने...

Bageshwar News: कौसानी में मकान ध्वस्त, जिले में तीन मोटरमार्ग बंद होने से हजारों की आबादी प्रभावित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में गत दिनों हुई बारिश के बाद तीन मोटरमार्ग अभी बंद हैं। जिससे लगभग तीन हजार लोगों की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जबकि कौसानी में एक व्यक्ति का मकान अतिवृष्टि से आंशिक क्षतिग्रस्त था और वह सोमवार की सुबह गिर गया है। जिससे एक परिवार बेघर हो गया है।

कौसानी निवासी नैन राम पुत्र मोती राम का मकान ध्वस्त हो गया है। प्रभावित परिवार ने दीवानी देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद के मकान में शरण ली है। प्रभावित परिवार को जिला प्रशासन ने अहैतुक सहायता राशि प्रदान की है और तहसील नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग समय-समय पर चेतावनी दे रहा है। जिसके अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलों में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे सतर्क हैं। इधर, बारिश के कारण गरुड़-द्यौनाई मोटर मार्ग किमी नौ, कंधार-सिरमोटली-लोहागड़ी किमी एक और बिजोरीझाल-ओलखसों सड़क किमी एक में आवागमन के लिए बंद हैं। जिससे स्थानीय लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments