HomeUttarakhandBageshwarकपकोट: मकान में लगी आग, मुश्किल में परिवार

कपकोट: मकान में लगी आग, मुश्किल में परिवार

ADVERTISEMENTS

👉 घर में रखी सारी सामग्री खाक, बदलने को कपड़े तक नहीं बचे

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले की कपकोट तहसील अंतर्गत नामती चेटाबगड़ में सोमवार को एक व्यक्ति के मकान में आग लग गई। अग्निकांड पीड़ित के मकान की आधी छत जल गई, जबकि घर के अंदर रखी सारी सामग्री जल गई है। पीड़ित ने तहसीलदार को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की मांग की है।

नामती चेटाबगड़ निवासी राम सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह उनके मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण भी ज्ञात नहीं हो पाया है। आग से उनके मकान की आधी छत जल कर नीचे गिर गई। घर में रखा चार कुंतल गेहूं, पांच कुंतल धान, कपड़े, बिस्तर तथा रिंगाल के चार मोस्टे आदि जलकर राख हो गए हैं। अब उनके परिवार के पास बदलने तक को कपड़े नहीं बचे हैं। तहसीलदार को पत्र लिख आर्थिक सहायता की मांग की है। इधर तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बताया कि राजस्व विभाग के उप निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments