HomeUttarakhandAlmoraAlmora News - कोरोना से जंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को...

Almora News – कोरोना से जंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को सौंपी गई रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता पैदा करने वाली होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक-एलबम 30 की किट, पदाधिकारियों ने शुरू किया वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में आने वाली होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक-एलबम 30 की किट आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा को प्रदान की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड आयुष व आयुष शिक्षा विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन मे होम्योपैथिक विभाग, उत्तराखंड द्वारा जारी एडवाइजरी के क्रम में होम्योपैथिक विभाग, अल्मोड़ा की डॉ. बीना बरगली द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को दवा की किट सौंपी गई। यह दवा COVID-19 के प्रति रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु इस्तेमाल में आती है।

आर्सेनिक-एलबम 30, औषधि के सेवन से समबन्धित जानकारी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों को दी गई। डॉ. बरगली ने किट प्रदान करते हुए बताया कि कोरोना वायरस सक्रंमण के खतरे को यक्षीण करने में यह दवा कारगर है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पीके निगम भी मौजूद रहे।

दवा की किट प्रदान किये जाने के मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, नगर महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, प्रदेश प्रवक्ता मंगल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री युसुफ तिवारी, जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

इधर नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने बताया कि नगर क्षेत्र में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों द्वारा आज से ही बड़ी संख्या में दवा का वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मेडिसिन कोरोना काल में इम्युनिटी बूस्टर का कार्य करेगी।

Someshwar : नियम तोड़ने पर सोमेश्वर पुलिस ने किए 92 चालान, 10,400 रुपये जुर्माना वसूला

Someshwar : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने काटली गांव में बांटे मास्क, सैनिटाइजर व फल

Almora : व्यापारी हितों को लेकर चिंतित हैं संजय साह ‘रिक्खू’, प्रभारी मंत्री से वार्ता कर सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों का दो महीने का बैंक ​ऋण का ब्याज समेत पानी—बिजली के बिल माफ करने की गुहार

Almora – कोरोना से जंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को सौंपी गई रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता पैदा करने वाली होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक-एलबम 30 की किट, पदाधिकारियों ने शुरू किया वितरण

Almora : शादी में डीजे बजाना पड़ा भारी, 5000 रुपये का जुर्माना

ALMORA : कोविड कर्फ्यू अवधि में खूब फलफूल रहा शराब तस्करी का खेल, पुलिस ने फिर तीन स्थानों से लगभग एक लाख की शराब पकड़ी, चार​ गिरफ्तार, स​वालिया निशान—सब बंद फिर कहां से आ रही अवैध शराब!

हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की शानदार मुहिम, अब घरों में ​भी किया जा रहा नि:शुल्क सेनेटाइजेशन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments