HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : होम क्वारेंटाइन लोगों से फोन पर संपर्क कर उनकी...

हल्द्वानी न्यूज : होम क्वारेंटाइन लोगों से फोन पर संपर्क कर उनकी खैरियत लेते रहें कंट्रोल रूम से : इंसीडेंट कमांडर

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी और इंसीडेंट कमांडर कोविड 19 द्वारा नैनीताल कंट्रोल रूम में होम क्वारेंटाइन संबंधित सूचनाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी कार्मिकों को निर्देश दिए गए कि जिन भी व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है। उनसे दैनिक रूप से दूरभाष पर संपर्क कर उनसे जानकारी प्राप्त की जाय। साथ यह भी सूचना संकलित की जाए कि इन व्यक्तियों से मेडिकल टीम के द्वारा घर जाकर सम्पर्क किया जा रहा है अथवा नहीं? यदि संबंधित व्यक्तियों को स्वास्थ्य के अतिरिक्त अन्य कोई आवश्यकता की सामग्री, सहायता जो उन्हें चाहिए वह उन्हें मिल पा रही है अथवा नहीं? यह जानकारी भी संकलित कर उसकी रिपोट्र तैयार की जाए। इस रिपोर्ट का सतत एवं प्रभावी अनुसरण भी सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता न बरतने के निर्देश भी दिए गए।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments