HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : फिल्म स्टार सलमान खान की बहन पति के साथ...

ब्रेकिंग न्यूज : फिल्म स्टार सलमान खान की बहन पति के साथ हिमाचल पहुंचते ही होम क्वारेंटाइन

ADVERTISEMENTS

शिमला। चर्चित फिल्म अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति अभिनेता आयुष शर्मा और दो बच्चों के साथ हिमाचल के मंडी में अपने घर पहुंचकर होम क्वारेंटाइन हो गई हैं। कुछ दिन पहले प्रशासन की मंजूरी से यह परिवार हेलिकॉप्टर से मंडी आया था। बताया जा रहा है कि परिवार के कोविड-19 के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने ले लिए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है। सलमान की बहन अर्पिता की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हुई है। आयुष ने सलमान खान के प्रोडेक्शन में बनी फिल्म में नजर आए थे।

शादी के बाद दूसरी बार अर्पिता कोविड संकट के दौरान मंडी में पहुंची हैं। इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अर्पिता परिवार के साथ अनिल शर्मा के नए मकान में रह रही हैं। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की मजूंरी के बाद आयुष अपनी पत्नी अर्पिता और दो बच्चों के साथ मंडी पहुंचे हैं। उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। परिवार 14 जून को हेलीकॉप्टर से पहुंचा है। परिवार में 10 साल से कम उम्र के दो बच्चे हैं, इसलिए इन्हें होम क्वारैंटाइन रखा गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments