HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना ड्यूटी में लगे होमगार्ड के जवान की मौत,लोग...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना ड्यूटी में लगे होमगार्ड के जवान की मौत,लोग बोले- यह भी कोरोना वारियर

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें

बागेश्वर। कोरोना ड्यूटी में तैनात होम गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे विगत 10 दिनों से आइसोलेशन वार्ड बने होटल नरेंद्र पैलेस में ड्यूटी पर तैनात थे। मृतक होमगार्ड के जवान का नाम महेश भट्ट पुत्र हीरा बल्ल्भ भट्ट था। उनकी उम्र 45 थी और वे गोगिना पानी, घिरौली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आज भी महेश रोज की तरह ड्यूटी पर आये। दिन में 1:30 बजे के लगभग वे अचानक बेहोश हो कर गिर पड़े। उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें देखा और हालत ज्यादा बिगड़ती देख हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया मामला ब्रेन हेमरेज का लग रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौत की वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी। उधर बागेश्वर के कई लोेगों ने सोशल मीडिया में उन्हें कोरोना वारियर्स घोषित करने की मांग उठानी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments