HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में सुप्रसिद्ध महिला होलिकोत्सव 25 व 26 फरवरी को, जोरदार तैयारियां

अल्मोड़ा में सुप्रसिद्ध महिला होलिकोत्सव 25 व 26 फरवरी को, जोरदार तैयारियां

ADVERTISEMENTS

✒️ पढ़िये संपूर्ण कार्यक्रम की (तिथि/समय) रूपरेखा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वाधान में दो दिवसीय होलिकोत्सव का आयोजन 25 व 26 फरवरी को किया जायेगा। सिद्ध नौला मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा।

महिला होलिकोत्सव अल्मोड़ा : उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष महिला होलिकोत्सव का आयोजन महिला कल्याण संस्था की ओर से किया जाता रहा है। अपनी संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर संस्थान काफी सार्थक प्रयास कर रही है। आज नंदा देवी में होली आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें विभिन्न टीमों की टीम लीडर व महिला कल्याण संस्था की सदस्यों ने भाग लिया। होली महोत्सव के बारे में महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। तय हुआ कि इस वर्ष महिला होली उत्सव को और भी भव्य रूप में मनाया जायेगा।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

निर्णय लिया गया कि होली का कार्यक्रम केवल 25 व 26 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन इस प्रकार होगा –

👉 25 फरवरी, 2023 : सुबह 11 बजे से महिलाओं की होली प्रतियोगिता होगी। तत्पश्चात दोपहर 01 बजे से स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिता होगी। सुबह 11 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर में सर्वप्रथम खड़ी होली मंदिर की परिक्रमा करते हुए होगी। उसके बाद प्रतियोगिता आरंभ होगी।

👉 26 फरवरी, 2023 : सभी टीमों का जुलूस सिद्ध नौला मंदिर से सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। दोपहर 12:30 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर पहुंचेगा। जहां दोपहर 01 बजे से कार्यक्रम होगा।

👉 बाहर से आई टीमें जिसमें हल्द्वानी रानीखेत नैनीताल बागेश्वर दनिया भवाली की टीमें प्रतिभाग करेंगी। अल्मोड़ा में जो टीम प्रथम द्वितीय व तृतीय आएगी वह बाहर से आई टीमों के साथ प्रतिभाग करेंगी। जलूस में सभी टीमें भाग लेंगी जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली टीमों को 05 हजार, 04 हजार, 03 हजार, 02 हजार व प्रत्येक टीम को 01 हजार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा, संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में सुश्री आशा पंत, दीपा सतीश जोशी, ममता चौहान, आशा कर्नाटक, राधिका जोशी, मंजू जोशी, रमा जोशी, गीता साह, अनीता रावत, चंद्रा अग्रवाल, सुनैना मेहरा, रेखा चौहान व सर्वोदय नगर तल्ला खोल्टा से गीता नैनवाल, गंगा भट्ट, मंजू कांडपाल, विनीता भ,ट्ट रैला पाली ममता देवी, अंशी देवी, सरकार की आली पारु उप्रेती, उमा जोशी, कर्नाटक खोला से कमला पांडे, कविता पांडे, जन शिक्षण संस्थान से हेमा कांडपाल, गीता भट्ट, स्यूनराकोट से गोपाल नयाल, कंचन पांडे, सरसों से विमला आर्य, खत्याडी से हीरा कनवाल आदि उपस्थित थी।

अद्भुत – पूरी हुई तलाश, कैमरे में कैद हुए हिम तेंदुवे और लाल लोमड़ी

Read More

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments