हल्द्वानी| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार पीएलवी खिमेश पनेरू ने आज शनिवार को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में घरेलू हिंसा के सम्बंध में महिलाओं के अधिकारों हेतु कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर रितुराज पंत, डॉक्टर ललिता जोशी भी मौजूद थी।