अल्मोड़ा। हिन्दू जागरण मंच के द्वारा हरेला पर्व के तहत पौधारोपण अभियान की शरुआत की गई। अभियान के तहत 16 से 25 जुलाई तक वृक्ष पौधों के रोपण का अभियान चलेगा। कार्यक्रम की शरुआत प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी ने प्रात: घर में तुलसी का पौधा लगाकर की। इसके बाद हिन्दू जागरण मंच और बेतालनाथ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बेतालेश्वर मन्दिर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर बाबा बेतालनाथ से देश में सुख समृद्धि तथा कोरोना महामारी से लोगों को निजात दिलाने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष अभय साह, विकास कनौजिया, बेतालनाथ सेवा समिति के महामंत्री दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, मनोज साह, कानू बिष्ट, मनीष साह आदि मौजूद थे। उधर वहीं हिन्दू जागरण मंच की पनुवानौला ईकाई ने जिला उपाध्यक्ष नीरज जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण किया। जिसमें बलवन्त सिंह, रितिक, मोहित, अमित, मुकुल, रवि एवं प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा : हिन्दू जागरण मंच ने की हरेला पर्व पर किया पौधारोपण, 25 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

