HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मीडिया से हिमांशु लटवाल और पुलिस विभाग से कानि अशोक...

अल्मोड़ा : मीडिया से हिमांशु लटवाल और पुलिस विभाग से कानि अशोक कुमार को मिला कोरोना वा​रियर्स सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा प्रतिदिन उल्लेखनीय कार्य करने वालों को कोरोना वारियर्स आफ द डे का सम्मान दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज मीडिया से हिमांशु लटवाल और पुलिस विभाग से कानि. अशोक कुमार को यह सम्मान प्रदान किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानि अशोक कुमार चौकी खीड़ा थाना चौखुटिया महाकालेश्वर बैरियर द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाई गयी पहल कोई भूखा न सोय, कोई भूख से न रोय एवं एकल बुजुर्ग के अन्तर्गत टीम भावना से कार्य कर राशन बंटवाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई गयी। वहीं हिमांशु लटवाल पुत्र डीएस लटवाल निवासी लोधिया अल्मोड़ा द्वारा उत्तरा न्यूज पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लाभप्रद खबरों को लगातार प्रकाशित किये जाने के अतिरिक्त पुलिस के मानवीय कार्यों को अपने न्यूज पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया, जिससे जरूरतमन्द लोग अल्मोड़ा पुलिस के विभिन्न पहलों से लाभान्वित हो सके। दोनों का कार्य सराहनीय है। आज दोनों कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments