HomeAccidentनैनीताल ब्रेकिंग : तेज रफ्तार पिकप का हुआ ब्रेक फेल, ठोक डाले...

नैनीताल ब्रेकिंग : तेज रफ्तार पिकप का हुआ ब्रेक फेल, ठोक डाले कई वाहन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

Accident Near Camp Frog Point : यहां गरमपानी क्षेत्र अंतर्गत फ्राग प्वाइंट कैंप (मेंढक पत्थर) के पास एक तेज रफ्तार पिकप ने अफरा-तफरी मचा दी। ब्रेक फेल हो जाने के चलते पिकप ने चार वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। संयोग से दुर्घटना इतने में ही टल गई। कोई जनहानि नहीं हुई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद अंतर्गत फ्रॉग कैंप (Frog Camp) के पास आज शुक्रवार को अचानक एक पिकअप संख्या UP20T8608 वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इस बीच तेज रफ्तार पिकप ने आस-पास मौजूद चार वाहनों को जोरदार टक्कर भी मार दी।

भवाली : युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पिकप को बेकाबू होते देख लोगों के होश फख्ता हो गए। लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागे। हालांकि वाहनों को टक्कर मारने के बाद पिकप स्वयं रूक गया। किसी किस्म की कोई जनहानि नहीं हुई। जिससे वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

वाहन दुर्घटना के बाद मौके पर तमाशबीनों की काफी भीड़ लग गई। सड़क में यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलस पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने वहां मौजूद वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

Were is Frog Point In Nainital !

एक बार फिर 2000 के नोट पर शीघ्र सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments