HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड: लव जिहाद पर CM की हाई लेवल मीटिंग, अफसरों को सख्त...

उत्तराखंड: लव जिहाद पर CM की हाई लेवल मीटिंग, अफसरों को सख्त आदेश

ADVERTISEMENTS

देहरादून | उत्तराखंड में पिछले दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले एक-दो महीनों में प्रदेशभर में एक दर्जन से ज्यादा लव जिहाद के मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें हरिद्वार, हल्द्वानी, गोचर और उत्तरकाशी जैसे मामलों में गिरफ्तारी भी कर ली गई है। ऐसे मामलों में विशेष समुदाय के लोग हिंदू धर्म की लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फसा रहे हैं। जिनमें से ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं।

हालांकि, अब उत्तराखंड में लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। यह देखने में आ रहा है कि जिन परिवारों में ऐसी घटनाएं हुईं, उन्होंने आगे आकर इसका प्रतिकार करना शुरू किया है।

लव जिहाद पर मुख्यमंत्री धामी की हाई लेवल मीटिंग

इन मामलों पर अब सरकार भी सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लव जिहाद के मामलों पर एक हाई लेवल बैठक बुलाई। जिसमें राज्य के डीजीपी अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन और खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

डीजीपी को कोई ढील ना देने का आदेश

इस बैठक में पिछले एक-दो महीने के दौरान प्रदेश में आए Love Jihad के मामले और उस पर हुई अब तक की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से फीडबैक लिया। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के डीजीपी को इस तरह के मामलों पर कोई ढील ना बरतते हुए सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

एक-दो महीने में Love Jihad के एक दर्जन से अधिक मामले

मुख्यमंत्री धामी ने लव जिहाद के मामलों पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि, पिछले एक-दो महीने में लव जिहाद के कई मामले उत्तराखंड में आए हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भी सड़कों पर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन मामलों को लेकर गंभीर है। और सरकार ने पुलिस को प्रदेश में सत्यापन के लिए ड्राइव चलाने के भी निर्देश दिए हैं।

पिछले एक-दो महीनों में उत्तराखंड में एक दर्जन से ज्यादा Love Jihad के मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें हरिद्वार, हल्द्वानी, गोचर और उत्तरकाशी जैसे मामलों में गिरफ्तारी भी कर ली गई है। मामलों में विशेष समुदाय के लोग हिंदू धर्म की लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फसा रहे हैं। जिनमें से ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं।

जागरूकता बढ़ी, प्रभावित परिवार विरोध में आए

सीएम ने कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर राज्य के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। यह देखने में आया जिन परिवारों में ऐसी घटनाएं हुईं, उन्होंने आगे आकर इसका प्रतिकार करना शुरू किया। सरकार सख्ती से काम करेगी और ऐसी घटनाओं को आगे नहीं बढ़ने देगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments