AlmoraBreaking NewsUttarakhand

Almora News: यहां आप ने फूंक डाला उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला, भाजपा सरकार को कोसा

काफलीखान (अल्मोड़ा): यहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को पु​तला फूंक डाला। इतना ही नहीं उनके खिलाफ यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन हुआ।

आप नेता तारा पांडे व प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता काफलीखान कस्बे के चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं को मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्तिययां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने चहेतों को नियुक्तियां दे रही है। उन्होंने इसी बात को लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत का पुतला दहन कर गुस्से का इजहार किया।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा नियुक्तियों को रद्द करने की मांग उठाई।

विरोध कार्यक्रम में महेंद्र सिंह चम्याल, शिव सिंह चम्याल, प्रेम प्रसाद, दीपक राज, नवीन कुमार, हरीश चंद्र भट्ट, दिनेश भट्ट, कमल कुमार, मनोज, सौरव कुमार आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती