HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: इधर घर से नगदी चोरने वाला दबोचा, उधर मारपीट में...

Almora Breaking: इधर घर से नगदी चोरने वाला दबोचा, उधर मारपीट में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां चीनाखान स्थित आवास विकास कालोनी निवासी प्रेम प्रकाश पाण्डे पुत्र दयाकिशन पाण्डे के घर से हुई दस हजार रुपये चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी युवक को दबोच लिया है। इसके अलावा एक मारपीट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

चीनाखान निवासी प्रेम प्रकाश पाण्डे की तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में चोरी का अभियोग पंजीकृत हुआ था। इसकी विवेचना के लिए धारानौला पुलिस चौकी प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कड़ी सुरागरसी—पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर चोरी की वारदात में लिप्त आरोपी युवक शकील निवासी ईदगाह कब्रिस्तान मोहल्ला किच्छा, उधमसिंह नगर को सिकुड़ा बैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी समेत कांस्टेबल आनंद नबियाल व हिमांशु शामिल रहे।
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गत दिवस कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस को धारानौला भ्यारखोला के पास मनीष पवार पुत्र राजेश पवार, निवासी भ्यारखोला अल्मोड़ा के घर में मारपीट करने की सूचना मिली। इस पर प्रभारी चौकी धारानौला संजय जोशी अपनी टीम के साथ त्वरित मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी सोनू पवार मौके से भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी सोनू पवार हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में कोतवाली अल्मोड़ा में 27 अभियोग पंजीकृत हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments