HomeUttarakhandBageshwarUttarakhand: यहां आधी रात धूं धूं जली लीसा फैक्ट्री

Uttarakhand: यहां आधी रात धूं धूं जली लीसा फैक्ट्री

—साढ़े चार करोड़ का नुकसान बताया, जनहानि नहीं
सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
तहसील के डंगोली क्षेत्र स्याली स्टेट में स्थापित रिद्धी-सिद्धी लीसा फैक्ट्री में गुरुवार की आधी रात आग लग गई। आग ने कुछ ही में पूरे फैक्ट्री को अपनी आगोश में लिया। रात की घटना होने के कारण अधिक नुकसान हुआ है। फैक्सी के अंदर लगे उपकरण और लीसे के ड्रम आग की भेंट चढ़ गए। रात में ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर मुश्किल काबू पाया। इस अग्निकांड में किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात एक बजे स्याली स्टेट में स्थापित लीसा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। धूं-धूं कर फैक्ट्री जलती रही। आसपास के लोगों ने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद राजस्व उप निरीक्षक समेत पुलिस मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन प्रभारी डुंगर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी कुछ आग की भेंट चढ़ चुका था।

एसडीएम राजकुमार पांडेय ने शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से भी बात की। पीड़ित हीरा सिंह भाकुनी ने बताया कि उन्हें इस हादसे से साढ़े चार करोड़ का नुकसान हुआ है। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री में लगे मशीन व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई है। प्रशासन ने घटना की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments