हल्द्वानी। आज कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में राजपुरा वार्ड 13 में सैकड़ों लोगों को मास्क वितरण किये गये। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने लोगों को जागरूक करते हुऐ मास्क पहन कर ही घर से निकलने की अपील की। साहू ने बताया पूर्व मन्डी समिति अध्यक्ष सुमित ह्रदेश के सहयोग से मास्क वितरण किये गये। कोरोना की बढ़ती महामारी को देखते हुये गरीबों को मास्क व सेनिटाइजर वितरण का लगातार कार्यक्रम जारी रहेगा। इस मौके पर पंकज कश्यप, जीत सिंह, सन्दीप यादव व सूरज प्रजापति आदि थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




