वायरल वीडियो – केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, क्रैश होते-होते बचा

0
केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, क्रैश होते-होते बचा
केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, क्रैश होते-होते बचा

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ हेलीपैड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय एक हेलीकॉप्टर की अनियंत्रित और हार्ड लैंडिंग दिखाई दे रही है।


ADVERTISEMENTS

केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग | Helicopter hard landing at Kedarnath helipad

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

घटना 31 मई की है। लैंडिंग के दौरान पायलट का हेलिकॉप्टर पर नियंत्रण कुछ समय के लिए खो गया था और हेलिकॉप्टर लहराने के बाद जमीन से टकरा कर वापस हवा में उठा था। बाद में किसी तरह पायलट ने हेलिकॉप्टर पर नियंत्रण किया और सुरक्षित लैंड करवाया। इस दौरान किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी थी और सभी सकुशल थे। लेकिन मामले का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

घटना पर डीजीसीए ने क्या कहा?

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि घटना 31 मई की है। हेलिकॉप्टर जब लैंड कर रहा था, तब वह जमीन से टकराया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जमीन से टकराने के बाद हेलिकॉप्टर 270 डिग्री तक मुड़ गया और खतरनाक तरीके से लैंडिंग की। DGCA ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और पायलट से भी सावधानी बरतने को कहा है।

सभी ऑपरेटरों को जारी की गई एडवाइजरी

DGCA ने कहा कि उसने सभी ऑपरेटरों को इन परिचालनों के लिए जारी संयुक्त मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के लिए एक परिचालन सलाह जारी की है। इस बयान में कहा गया है कि ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी और परिचालन कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इन परिचालनों पर सुरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक स्पॉट चेक की भी योजना बनाई गई है।”

डीजीसीए ने अपनी परिचालन एडवाइजरी में कहा, “हाल ही में केदारनाथ हेलीपैड पर एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम में एक अस्थिर लैंडिंग को अंजाम दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीसीए द्वारा जांच की जा रही है।”

DGCA ने कहा- हालात बदतर हो तो लैंडिंग कैंसिल करें

DGCA ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि केदारनाथ हेलिपैड पर लैंडिंग के वक्त पायलट खासतौर पर सावधानी बरतें। अगर क्रॉसविंड या टेलविंड तय मानकों से ज्यादा हैं तो उन्हें सभी तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। इस स्थिति में लैंडिंग को कैंसिल कर बेस पर लौट जाना चाहिए।

Big News : DIG कुमाऊं ने किए 600 से अधिक दरोगाओं और सिपाहियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी सूची

ADVERTISEMENTS