HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दिन में हुई रात, आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश

हल्द्वानी : दिन में हुई रात, आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी में आज सुबह से ही बादल छाए हुए थे जहां दोपहर 1 बजे दिन में ही अचानक रात हो गई और देखते ही देखते आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया है वहीं ठंड में भी इजाफा हुआ है। हालांकि अचानक हुई तेज बारिश से कई किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

इसके अलावा राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments