HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा और रानीखेत में तेज हवाओं के साथ झमाझम...

Big Breaking : अल्मोड़ा और रानीखेत में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टसीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा/रानीखेत

अल्मोड़ा और रानीखेत सहित सहित उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय जनपदों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। अल्मोड़ा में आज सुबह से ही घने बादल आसमान में छाये थे और दोपहर करीब सवा दो बजे से मुसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इसके कुछ ही देर बाद रानीखेत में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक का येलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा की माल रोड में बारिश का नजारा
रानीखेत बाजार, माल रोड में बारिश का नजारा

अल्मोड़ा बाजार में बारिश

अल्मोड़ा में बारिश से जन जीवन अस्त—व्यवस्थ हो गया है। वैसे बीते कई दिनों से यहां देर रात और अल सुबह बारिश हो रही है, लेकिन अन्य जनपदों के मुकाबले कम बारिश दर्ज की गई है। फिर भी आज दोपहर से हो रही बारिश के बाद जहां लोगों को राहत मिली है, वहां दुश्वारियां भी बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर नदी—नाले चौक होने की सूचना है। कुछ लोग घरों में पानी आने की शिकायत कर रहे हैं। रानीखेत बाजार में भी हर तरफ जल भराव की स्थिति देखी जा रही है।

वहीं मौसम विभाग ने आज रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के लिए कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 15 सितम्बर तक के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में रविवार को पांच पर्वतीय जिलों में बारिश के दौर चलेंगे। रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश हो सकती है। 14 सितंबर को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ तथा 15 सितंबर को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। समाचार लिखे जाने तक अल्मोड़ा में आका​शीय बिजली गिरने के साथ ही तूफान का दौर भी चलना शुरू हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments