अल्मोड़ा। यहां सांय करीब सवा छह बजे से तेज गर्जन—तर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। बारिश के चलते लोगों ने तपती गर्मी के बीच राहत की सांस ली है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के तमाम पर्वतीय व मैदानी भू—भागों में इस बार गर्मी की तपन बहुत ज्यादा महसूस की जा रही है। पहाड़ों में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है।
विगत काफी दिनों से पहाड़ों में भी बारिश नहीं हो रही थी। जिस कारण मौसम में तपन बढ़ गई थी। लोग काफी गर्मी महसूस कर रहे थे। विगत दो दिन तेज आंधी के बीच बादल छंट जाने से बारिश टल गई थी।
हालांकि आज सोमवार को इंद्र देवता कृपालू हुए और तेज बारिश शुरू हो गई। फिलहाल बारिश से तापमान में परिवर्तन साफ महसूस किया जा रहा है। लोग काफी राहत महसूस कर रहे है। बारिश के साथ बिजली चमकने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।