HomeBreaking Newsजवाहर नवोदय की परीक्षा के दौरान एनएच में लग गया जबरदस्त जाम,...

जवाहर नवोदय की परीक्षा के दौरान एनएच में लग गया जबरदस्त जाम, यात्रियों की भारी फजीहत, डेढ़—दो घंटे तक परेशान रहे लोग

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd

जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में आज हुई प्रवेश परीक्षा के दौरान विभिन्न जनपदों से आये छात्र—छात्राओं का हजूम उमड़ पड़ा। इस भारी भीड़—भाड़ के बीच यहां लगभग डेढ़—दो घंटे तक अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में विद्यालय के समीप जाम लग गया। जाम को खुलनवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा देने तमाम छात्र—छात्राएं सुबह से ही यहां पहुंचना शुरू हो गये। भीड़ लगातार बढ़ती गयी और परीक्षार्थियों की तादात सैकड़ों में हो गई। इस बीच एनएच पर सुबह करीब 8.30 बजे सड़क के दोनों ओर जबरदस्त जाम लग गया और वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोग काफी परेशान रहे और व्यवस्था को कोसते हुए भी देखे गये। इधर खैरना चौकी इंचार्ज आशा बिष्ट ने बताया कि सुबह से ही विद्यालय परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई थी। अलबत्ता पुलिस ने काफी प्रयास के बाद यह जाम खुलवा दिया और लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments