HomeUttarakhandBageshwarBreaking: बागेश्वर के डीएम विनीत को दी भावभीनी विदाई

Breaking: बागेश्वर के डीएम विनीत को दी भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTSAd

— प्रेरणादायक कार्यशैली को सराहा, प्रतीक चिह्न के साथ दीं शुभकामनाएं
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिलाधिकारी विनीत कुमार का शासन में अपर सचिव, लोक निर्माण एवं वन के पद पर स्थानांतरण हो गया है। सोमवार को उन्हें कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उनका यहां जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल एक वर्ष 11 माह नौ दिन रहा।

कलेक्ट्रेट सभागार के अलावा उद्योग विभाग कार्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट कर्मचारी, राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों, प्रेस प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट किए। सभी ने जिलाधिकारी की कार्यों की सराहना की। उन्हें एक कुशल प्रशासक और जनपद का कार्यकाल स्वर्णिम बताया। डीएम ने नवाचारी कार्यों के लिए सदैव याद किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य हुए है। उनकी कार्यशैली प्रेरणादायक है।

इस दौरान सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकानाएं भी दी। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए इससे सामना करने के लिए हर अधिकारी तैयार रहता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग, आम जनता के प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी ने टीम भावना के साथ कार्य किया। अधिकारियों का मुखिया होने के नाते उन्हें संपूर्ण कार्यकाल में किसी भी अधिकारी से असहयोग की भावना का सामना नहीं करना पड़ा।

इस दौरान एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम राजकुमार पांडे, मोनिका, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी भगवत प्रसाद पंत, तहसीलदार दीपिका आर्या, भुवन तिवारी, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, थ्रीश कपूर, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी, गिरिश कांडपाल, प्रदेश प्रतिनिधि रेडक्रास अशोक लोहनी, नरेंद्र खेतवाल, अक्षित जखवाल, दलीप सिंह खेतवाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments