HomeBreaking Newsस्वास्थ्य विभाग होगा Transfer act के दायरे से बाहर, पुरानी एंबुलेंस बनेंगी...

स्वास्थ्य विभाग होगा Transfer act के दायरे से बाहर, पुरानी एंबुलेंस बनेंगी शव वाहन

ADVERTISEMENTS

⏩ सरकारी अस्पतालों में अब 258 जांचें होंगी नि:शुल्क

⏩ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लिए अहम फैसले

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आने वाले दिनों में कुछ बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिसमें सबसे अहम यह है कि स्वास्थ्य विभाग को अब तबादला एक्ट transfer act से बाहर रखा जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बकायदा इसके लिए कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दे दिये हैं। वहीं मंत्री ने अब 207 से बढ़ाकर 258 जांच नि:शुल्क किए जाने तथा पुरानी एंबुलेंस को शव वाहन के रूप में इस्तेमाल किए जाने के आदेश भी दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस स्वास्थ्य महानिदेशालय में हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कुछ अहम फैसले प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में दिए हैं। जिसके तहत अब प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में नि:शुल्क पैथौलाजी जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। पूर्व में जहां 207 जांच फ्री थी, अब उन्हें बढ़ाकर 258 किया जायेगा। यही नहीं, पहाड़ी जिलों में खुशियों की सवारी का विस्तार करते हुए वाहनों की संख्या बढ़ाये जाने का निर्णय भी लिया गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट में पुरानी हो चुकी एंबुलेंस को शव वाहन के तौर पर इस्तेमाल किये जाने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने अब स्वास्थ्य विभाग को तबादला एक्ट से अलग रखने के निर्देश भी दिए हैं। जिसके लिए कैबिनेट में जल्द प्रस्ताव लाया जायेगा।

ज्ञातव्य हो कि स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने उक्त तमाम दिशा—निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आती हैं। जहां चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का स्थानांतरण जरूरत अनुसार करना पड़ता है। अतएव विभाग को तबादला एक्ट से बाहर करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाने के निर्देश उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दिए। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के तबादला एक्ट के अधीन होने से विभाग में ट्रांसफर को लेकर कठिनाईयां पैदा होती हैं, जिसे दूर करने के लिए विभाग को तबादला एक्ट से बाहर रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नि:शुल्क पैथोलॉजी जांच का दायरा बढ़ने से अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। पहाड़ी जनदपों में खुशियों की सवारी का दायरा बढ़ाये जान से विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में लाने व घर तक पहुंचाने में विशेष सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा ​अब स्वास्थ्य महकमे में पुरानी राज्य सेक्टर की एंबुलेंस को शव वाहन के रूप में बदल दिया जायेगा। जिससे जीवन की अंतिम यात्रा भी सुगम बनेगी।

खाई में गिरा वाहन, मां—बेटे सहित 05 की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments