रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

0
पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

15 नवंबर से नवजात सप्ताह का होगा शुभारंभ

CNE REPORTER, हल्द्वानी। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाने और समय रहते इसकी पहचान कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए नैनीताल जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। SAANS अभियान 2026-27 के प्रभावी संचालन को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

बैठक में डॉ. पंत ने कहा कि छोटे बच्चों में निमोनिया के लक्षणों की समय पर पहचान और तत्काल उपचार बेहद जरूरी है। इसके लिए आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग करेंगी। खांसी, बुखार और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देने पर बच्चों को बिना देरी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाएगा, ताकि बीमारी गंभीर रूप लेने से पहले ही उपचार शुरू हो सके।

उन्होंने सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में निमोनिया के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर अवस्था वाले बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नियमित टीकाकरण के तहत बच्चों को न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV) की निर्धारित तीनों खुराक समय पर लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण देने और विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। माताओं को स्तनपान, संतुलित पोषण, स्वच्छता और निमोनिया के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

इसी क्रम में जनपद में 15 नवंबर से न्यूबॉर्न वीक (नवजात सप्ताह) का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराने, छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने तथा नवजात में खतरे के लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के प्रति अभिभावकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक किया जाएगा।

डॉ. पंत ने बताया कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष तक के बच्चों को सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों एवं चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के बीमार होने पर घरेलू उपचार या लापरवाही में समय गंवाने के बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर उपचार कराएं और सरकार की इस सुविधा का लाभ उठाएं।

उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा बच्चों की स्क्रीनिंग, उपचार और रेफरल से संबंधित आंकड़ों की समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि “Pneumonia Nahi, Toh Bachpan Sahi” अभियान को जनपद में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की निमोनिया से होने वाली मृत्यु को कम करना स्वास्थ्य विभाग की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS