HomeUttarakhandAlmoraअपार हर्ष : अयोध्या में पूजन से हर्षाया सोमेश्वर, रामभक्तों ने राममय...

अपार हर्ष : अयोध्या में पूजन से हर्षाया सोमेश्वर, रामभक्तों ने राममय बनाया माहौल

सोमेश्वर/ अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र बुधवार को पूरा वातावरण राममय हो गया। अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन की खुशी में तमाम रामभक्त प्राचीन हनुमान मंदिर सोमेश्वर में पहुंच गए और मंदिर में भजन—कीर्तन, पूजा—अर्चना व सुंदरकांड पाठ की धूम रही।
अयोध्या में भूमि पूजन के उपलक्ष्य में रामभक्तों ने विशेष पूजा अर्चना कर सुन्दरकाण्ड पाठ तथा भजन—कीर्तन का कार्यक्रम रखा था। जो भव्य रहा। प्रात: विशेष पूजा—अर्चना कर पंडित पूरन चंद्र पाण्डेय ने सुन्दर काण्ड पाठ का शुभारंभ किया। साधु—संत समेत क्षेत्र के रामभक्त अयोध्या राम मन्दिर के शिलान्यास की खुशी से लबरेज रहे। उन्होंने सालों पुरानी मुराद पूरी होने की खुशी में मंदिर में घी के दीपक जलाए और सुन्दरकांड पाठ के साथ—साथ भजन—कीर्तन की धूम मचाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और भक्त समुदाय को प्रसाद वितरण हुआ। इस कार्यक्रम में सर्प कालिका माता मंदिर के महन्त उमेश पुरी, महाराज जयंती माता, महन्त शंकर पुरी, क्षेत्रपाल महन्त स्वामी गोपालानन्द महाराज, बाबा बालकनाथ तथा रामभक्तों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जोशी, मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री उमेश मेहरा, नंदन गोस्वामी, कैलाश जोशी, प्रकाश भण्डारी, सुरेन्द्र भाकुनी, गणेश मेहरा, मदन मोहन सनवाल, व्यवस्थापक मंगल भारती समेत कई लोग मौजूद रहे। सुंदरकांड पाठ में तबले पर पूरन पाण्डेय तथा हारमोनियम विनोद पाण्डेय ने अपने हुनर का कमाल दिखाया। सभी ने विश्व की सुख—समृद्धि व शांति की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments