HomeCrimeहरिद्वार ब्रेकिंग : बाग में सो रहे चौकीदार की लाठी डंडों से...

हरिद्वार ब्रेकिंग : बाग में सो रहे चौकीदार की लाठी डंडों से पीटकर निर्मम हत्या

हरिद्वार। अपराधिक मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है, यहां बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की जांच शुरू कर दी है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

चौकीदार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या Chowkidar beaten to death
पुलिस के मुताबिक, बजरी वाला बैरागी कैंप निवासी 55 वर्षीय राम तीरथ कनखल निर्मल बाग का चौकीदार था। और वहां माली का काम भी देखता था। रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था। उसी दौरान किसी ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस
सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बरामद हुआ तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बुजुर्ग की हत्या क्यों और किसने की है, इसकी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हल्द्वानी/रामनगर : फेसबुक पर लोगों को लिंक भेजकर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर ठग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments