HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : बोले हरक सिंह रावत "मुझे नही चाहिए किसी का...

बड़ी ख़बर : बोले हरक सिंह रावत “मुझे नही चाहिए किसी का सार्टिफिकेट, जो काम करता है उसी पर उठती है उंगली”, कर्मकार बोर्ड से हटाये जाने के बाद अल्मोड़ा पहुंचे श्रम मंत्री ने दिया बड़ा बयान !

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड से भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोपों के बाद हटाये जाने के बाद अल्मोड़ा पहुंचे श्रम मंत्री व कोटद्वार के विधायक हरक सिंह रावत ने कहा कि उन पर लगाये गये सारे आरोप तथ्यहीन हैं। हकीकत तो यह है कि जो आदमी काम करता है उसी पर उंगली उठती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इससे पूर्व कोई श्रम बोर्ड को जानता भी था ? वह खुद इस बारे में अधिक जानकारी नही रखते थे। वह पिछली सरकार में भी मंत्री रहे, तब दुर्गापाल श्रम मंत्री थे तब भी उन्हें यह नही मालूम था कि आंखिर यह श्रम बोर्ड क्या है, लेकिन इन तीन—चार सालों में उन्होंने श्रमिकों के लिए बेहतरीन योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि वह किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नही करनी और श्रम मंत्री के रूप में उन्हें किसी का कोई सार्टिफिकेट भी नही चाहिए। इस प्रदेश का जो श्रमिक व जनता ही उनका मूल्यांकन करेगी, क्योंकि उन्होंने श्रमित हित में कार्य किए हैं। उंगली उठाना बहुत सरल है। घोटाले के आरोप बिना पक्रिया को समझे गलत है। सच तो यह है ​कि विधायक व मंत्री उनकी यह प्राथमिकता रही कि लोगों को नौकरी दी जाए। उन्होंने दावा कि उनके फैसलों से एक लाख लोगों को प्रदेश में रोजगार मिला है। आपको बता दें कि श्रम मंत्री हरक सिंह रावत व उनके कार्यकाल में नियुक्त 40 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि बोर्ड के ढांचे में उक्त पद शामिल तो है, लेकिन इन्हें भरने के लिए वित्त विभाग से सहमति नहीं ली गई। इसके बजाय उपनल, पीआरडी से नाम मंगवा लिए गए। इससे बोर्ड पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा था। वहीं 45 करोड़ रुपयों का हिसाब नहीं मिलने पर स्पेशल ऑडिट कराए जाने की संस्तुति की गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि सारी जा​नकारियां उन्हें मीडिया के माध्यम से ही मिली हैं, कोई आथंटिक जानकारी मिलने तक वह अधिक कुछ नही कहना चाहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments