HomeBreaking Newsफर्जी विजिलेंस ऑफिसर बन हल्द्वानी की युवती से 1.97 लाख की ठगी

फर्जी विजिलेंस ऑफिसर बन हल्द्वानी की युवती से 1.97 लाख की ठगी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। तमाम प्रयासों के बावजूद साइबर अपराधी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्रिमनल रोज नए-नए तरीके ठगी के अपना रहे हैं। अबकी बार एक लड़की से साइबर ठगों ने विजिलेंस ऑफिसर बन ठगी कर ली। पूरे 1.97 लाख गंवाने के बाद युवती सन्न रह गई। उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर मदद की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमखेड़ा में एक लड़की को अवैध पार्सल मिलने की धमकी देकर ठगी की गई है। युवती के 1 लाख 97 हजार 452 रुपये ठग लिए गए हैं। हिमानी पांडेय ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है।

यह बताया लड़की ने

हिमानी ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई विजिलेंस में ऑफिसर होना बताया। वह बोला कि तुम्हारे नाम का एक पार्सल मिला है, जिसमें अवैध समान है। युवती ने यह पार्सल खुद का होने से मना किया, लेकिन उन्होंने डरना धमकाना शुरू कर दिया। इसके एवज में उन्होंने 1.97 लाख रुपये ठग लिए। बोले दोषारोपण सिद्ध नहीं होने पर पैसा लौटा दिया जाएगा। साथ ही यह बात किसी और को बताने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। युवती को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह मुखानी थाना पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर सड़क पर पलट गया लोडेड ट्रक

देहरादून से महज 86 किमी दूर यह जगह पर्यटकों को देती हैं सुकून
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments