HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बरसाती नाले में बहने से युवक की मौत, परिजनों में...

हल्द्वानी : बरसाती नाले में बहने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Haldwani News | हल्द्वानी से दुःखद खबर सामने आ रही है, फतेहपुर क्षेत्र में बावन डांट के पास रपटे के तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और युवक की खोजबीन शुरू की।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार को मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में बावन डांट के पास बरसाती नाले में एक युवक बह गया। युवक को नाले में बहता देख मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद हुआ।

जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि 38 वर्षीय ललित पालीवाल पुत्र स्व. रामदत्त पालीवाल मल्ला फतेहपुर की रपटे में बहने से मौत हो गई। घटना स्थल से 400 मीटर दूर पुलिस और अग्निशमन के द्वारा ईसाईं नगर के पास शव बरामद किया गया है। पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। वहीं रपटे में बहे युवक ललित की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। जवान बेटे की मौत से बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि ललित पालीवाल 52 डांट से फतेहपुर को जाने वाली बरसाती नाले के रपटे को पार कर रहा था। तभी नाले में अचानक ज्यादा पानी आ गया और वो बहाव में बह गया।

दिल्ली हादसे के बाद जागे अधिकारी; कोचिंग सेंटरों में छापेमारी, दस को नोटिस

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments