हल्द्वानी : दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

0
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

हल्द्वानी समाचार | दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी में गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं चोटिल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के सौंप दिया गया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मूलरूप से पौढ़ी गढ़वाल के कालागढ़ का रहने वाला 24 वर्षीय कुनाल हल्द्वानी में टैक्सी चलाता था। कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा में किराए के मकान में पत्नी श्वेता के साथ रहता था। टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को काम निपटाने के बाद कुनाल अपने दोस्त सचिन के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात वापस लौटते समय गुलाब घाटी इलाके में बल्यूटिया गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर अचानक उसकी बाइक फिसल गई। बाइक कुनाल चला रहा था। हादसे में कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सचिन चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस एसटीएच में मृत घोषित होने के बाद शव मॉर्चरी को भेजा। वहीं चोटिल का प्राथमिक उपचार कराया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS