HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 23 से 26 अगस्त तक मिनी स्टेडियम में होगी उत्तराखंड...

हल्द्वानी : 23 से 26 अगस्त तक मिनी स्टेडियम में होगी उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता

हल्द्वानी अपडेट। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 23 से 26 अगस्त तक हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इसमें राज्य के करीब 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार व मेडल, ट्रॉफी भी दी जाएगी। इसमें खिलाड़ियों के लिए नगद धनराशि ढाई लाख तय की गई है।

इसमें बालक-बालिका अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 व ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी भी मौजूद रहीं। आयोजकों ने बताया कि 23 अगस्त को प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री रेखा आर्या करेंगी। इसके साथ ही बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए मिनी स्टेडियम में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े – मिलिए उत्तराखंड की जुड़वा SDM बहनों से, जिनका अल्मोड़ा से रहा गहरा नाता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments