NainitalUttarakhand

हल्द्वानी अपडेट : यहां से बरामद हुआ शेर नाले में बहे त्रिलोक का शव


हल्द्वानी समाचार | आज सुबह गौलापार चोरगलिया क्षेत्र के शेर नाले में बहे त्रिलोक का शव पुलिस को रैखाल खत्ता चोरगलिया के पास नाले से बरामद हुआ। त्रिलोक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, आज मंगलवार तड़के सुबह 3 बजे करीब 52 वर्षीय चालक त्रिलोक सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी त्रिलोकपुर दानी (दानीबंगर) गौलापार चोरगलिया व विनोद जोशी पुत्र प्रयागदत्त जोशी निवासी मदनपुर गौलापार छोटा हाथी वाहन संख्या UK04CB-7380 से सितारगंज से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे।

जहां शेरनाला पर छोटा हाथी वाहन का एक टायर सड़क से नीचे उतर जाने के कारण वाहन चालक त्रिलोक सिंह व विनोद जोशी वाहन को वही खड़ाकर नाले को पैदल-पैदल पार कर आगे चले गए थे। कि चालक त्रिलोक को याद आया कि उनका मोबाईल वाहन में ही रह गया है वह मोबाईल लेने वापस जा ही रहे थे कि पैर फिसलने के कारण वह शेर नाले में गिरकर बह गए।

सूचना पर एसपी सिटी हरबन्स सिंह ने CO लालकुआं संगीता समेत चोरगलिया, SDRF, थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान रैखाल खत्ता चोरगलिया के पास नाले में त्रिलोक सिंह का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की।

आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
उत्तराखंड : एसपी ने किए पुलिस कर्मियों के तबादले Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती