HomeAccidentहल्द्वानी - वन कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

हल्द्वानी – वन कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

हल्द्वानी| दिवाली के त्यौहार पर शहर में रविवार को भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से वन विभाग के संविदा कर्मी की मौत हो गई। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवाली से एक दिन पहले हुए हादसे से घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, हिम्मतपुर नकायल गौलापार निवासी 48 वर्षीय भुवन चंद्र भट्ट पुत्र दुर्गादत्त भट्ट वन विभाग के छकाता रेंज में संविदा कर्मी थे। वह 10 साल से सेवा दे रहे थे। इससे पहले वह कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात रहे। शरीर में चोट के कारण वह सेना से घर लौट आए थे।

काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे भुवन घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि वाहन चालक को ट्रेस कर दिया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दीपावली पर भुवन की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी विमला देवी व बेटा पीयूष का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments