HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : प्रतिबंधित मांस और अवैध असलहे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी : प्रतिबंधित मांस और अवैध असलहे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी | लालकुआं तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित वन्यजीव के मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपियों के पास से 52 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और अवैध असलहा बरामद किया है। बहरहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि टांडा रेंज के अंतर्गत हल्दी रेलवे लाइन के समीप स्थित खेत में दो लोगों ने प्रतिबंधित वन्यजीव का शिकार किया है। सूचना मिलने के बाद मुखबिर की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने उक्त जगह पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि इसी बीच 52 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक साइकिल, दो देसी बंदूक, एक पोनिया अवैध बंदूक, 14 जिंदा कारतूस, तीन चाकू और दो चापड़ बरामद किए गए है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चंदर ढोगी और आनंद व्यापारी बताया है। आरोपियों ने बताया कि वह उक्त मांस को बेचने की फिराक में थे। वहीं, वन विभाग की टीम ने पुष्टि के लिए मांस के नमूने लैब भेज दिए हैं। साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गूगल मैप ने कार सवार को खेत में पहुंचाया, मदद करने पहुंचे युवक गाड़ी लूट ले गए

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments