हल्द्वानी : रामपुर रोड पर दो कारों की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

0
हल्द्वानी : रामपुर रोड पर दो कारों की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल
सांकेतिक तस्वीर

हल्द्वानी समाचार | यहां रामपुर रोड पर देवलचौड़ मानपुर पश्चिम में रविवार रात दो कारों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पुलिस के अनुसार, जायसवाल ढाबा संचालक दलजीत सिंह रात करीब दस बजे पत्नी और बच्चे के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी बीच श्याम विहार रामपुर रोड निवासी योगेश सिंह की कार से उनकी टक्कर हो गई। इससे दलजीत, पत्नी और बच्चा चोटिल हो गया। जबकि दूसरी कार सवार योगेश भी घायल हो गए। सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है।

हादसे में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों कारों को टीपी नगर चौकी पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया।

ADVERTISEMENTS