HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी (दुःखद) : दीपावली की रात भीषण आग लगने से तीन कर्मचारी...

हल्द्वानी (दुःखद) : दीपावली की रात भीषण आग लगने से तीन कर्मचारी जिंदा जले

हल्द्वानी समाचार | बड़ी खबर हल्द्वानी से आ रही है, यहां दीपावली की रात कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हुआ है, इस दौरान छोटा हाथी (गाड़ी) भी आग में जलकर खाक हो गया। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। खबर जारी है…

आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खबर जारी है…

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की है, जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों को भागने तक का मौका नहीं मिला और तीनों की जलकर मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग से सारा टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments