HomeBreaking Newsहल्द्वानी : अवकाश के चलते भवाली-कैंचीधाम रूट पर यह ट्रैफिक प्लान लागू

हल्द्वानी : अवकाश के चलते भवाली-कैंचीधाम रूट पर यह ट्रैफिक प्लान लागू

ADVERTISEMENTS

आज 14 से 16 अप्रैल तक अवकाश के दौरान पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ को जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान तय किया गया है। जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं।

हल्द्वानी | बुधवार को आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने एसएसपी पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र तथा जनपद नैनीताल के यातायात से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों के साथ कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम यातायात हेतु स्वयं कैंची धाम मंदिर परिसर में पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था, रुट व्यवस्था, शटल व्यवस्था यादि का जायाजा लिया। इस दौरान आईजी ने 14 से 16 अप्रैल तक राजकीय अवकाश व रविवार होने के कारण कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए। यातायात प्रबन्धन हेतु मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिये – जो इस प्रकार है।

✅ यातायात प्रबन्धन –

दिनांक 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक राजकीय अवकाश व रविवार होने के कारण कैंची धाम में विगत अवकाश की तिथियों का आंकलन करते हुए प्रतिदिन लगभग 2000 से 3000 वाहनों का आगमन रहता है। आने वाले वाहनों की पार्किंग हेतु मन्दिर परिसर में एक मात्र पार्किंग की व्यवस्था है। जिसमें लगभग 180 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। भवाली से अल्मोड़ा व रानीखेत को जाने हेतु एक ही सड़क मार्ग है। अत्यधिक पर्यटकों के वाहन आने से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। उक्त अवधि में यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्न कार्ययोजना बनायी जा रही है –

✅ स्कीम प्रथम –

👉 कैंची धाम में स्थित पार्किंग खाली होने पर सामान्यतः दिनों की भॉति भवाली/कैंचीधाम क्षेत्र में पर्यटकों के वाहन बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेगें। सर्वप्रथम पर्यटकों के वाहनों को कैंचीधाम परिसर की पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।

✅ स्कीम द्वितीय-

👉 जब कैंचीधाम परिसर की पार्किंग भर जायेगी तब कैंची धाम मन्दिर से 2 किमी. पहले भवाली की ओर (बैरियर) सड़क के किनारे बांयी तरफ चौड़ी जगह में वाहनों को पार्क कराया जायेगा, जहां से पर्यटकों को मन्दिर जाने हेतु पैदल भेजा जायेगा। वहा पर पर्याप्त पुलिस बल को नियुक्त किया जायेगा।

✅ स्कीम तृतीय-

👉 इस स्थिति में जब कैंचीधाम परिसर की पार्किंग व कैंची धाम मन्दिर से 2 किमी. पहले भवाली की ओर सड़क के किनारे बांयी तरफ की पार्किंग भर जाने पर नगर पालिका रामलीला मैदान भवाली के पास (बैरियर) भीमताल की ओर से कैंचीधाम आने वाले पर्यटकों के वाहनों को नगरपालिका के रामलीला ग्राउण्ड में पार्क कराया जायेगा। जहां से पर्यटकों को शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम मंदिर लाया व ले जाया जायेगा।

👉 इसी प्रकार नैनीताल व ज्योलीकोट की ओर से कैंचीधाम आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनीटोरियम के पास (बैरियर) अर्द्धनिर्मित राति-घाट मार्ग पर पार्क कराया जायेगा। वहा से पर्यटकों को शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम मंदिर लाया व ले जाया जायेगा।

वाहनों के लिए यह रूट तय

➡️ अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने वाले हल्के वाहनों के लिए क्वारब से (बैरियर) डायवर्ट कर वाया रामगढ़, भवाली रामगढ़ तिराहा से भीमताल होते हुए हल्द्वानी को भेजा जायेगा।

➡️ हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले हल्के वाहनों को भीमताल, भवाली रामगढ़ तिराहा (बैरियर) रामगढ़, क्वारब होते हुए अल्मोड़ा भेजा जायेगा।

➡️ हल्द्वानी से बेतालघाट व रानीखेत जाने वाले हल्के वाहनों को भवाली तिराहा से कैंची धाम होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें ।

➡️ बेतालघाट व रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले हल्के वाहनों को कैंची धाम से भवाली तिराहा, मस्जिद तिराहा भवाली, ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी को जायेगें।

➡️ हल्द्वानी से चम्पावत/पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैण्ड से (बैरियर) डायवर्ट किया जायगें।

➡️ अल्मोड़ा से रामनगर, काशीपुर, दिल्ली, देहरादून आदि को जाने वाले वाहनों को वाया खैरना पुल से डायवर्ट कर बेतालघाट होते हुए भेजा जायेगा।

✅ स्कीम चतुर्थ –

👉 अल्मोड़ा से आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को क्वारब पर रोका जायेगा तथा हल्द्वानी से आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को गोला पार रोका जायेगा। इसके अतिरिक्त खैरना व रानीखेत की ओर से आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को भी खैरना पुल से रानीखेत रोड पर रोका जायेगा। उक्त वाहन रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक ही चलेंगे।

❇️ बैरियर लगाये जाने वाले स्थान/पार्किंग व्यवस्था/शटल सेवा

यह होगी पार्किंग व्यवस्था –

1- कैंची धाम परिसर -180 वाहन क्षमता।
2- कैंची धाम से 2 किमी. भवाली की ओर मार्ग के किनारे चौड़े स्थान पर- 150 वाहन क्षमता- मन्दिर तक जाने का माध्यम पैदल।
3-पनीराम ढाबा कैंची धाम से 1.5 किमी. अल्मोड़ा मार्ग की ओर-50 वाहन क्षमता- मन्दिर तक जाने का माध्यम पैदल।

❇️ शटल सेवा

1- नगर पालिका भवाली के रामलीला मैदान में-280 वाहन क्षमता- मन्दिर तक जाने का माध्यम शटल।
2- भवाली सैनीटोरियम के पास अर्द्धनिर्मित रातिघाट मार्ग पर – 300 वाहन क्षमता- मन्दिर तक जाने का माध्यम शटल।

यह पुलिस बल होगा तैनात

भवाली कैंची धाम में यातायात प्रबन्धन में क्षेत्राधिकारी 1, निरीक्षक 2, उपनिरीक्षक 18, म.उ.नि. 4, हेड कानि. 22, कानि. 114, यातायात पुलिस कानि. 20, म.कानि 10, मो.टीम 6, सीपीयू हाक 5, पीएसी 2 प्लाटून, फायर यूनिट 1 शामिल रहेगी।

उत्तराखंड: वन विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वन क्षेत्राधिकारी की मौत; 2 घायल

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments