HomeUttarakhandNainitalचोरों ने घर में खिचड़ी बनाई-बाथरुम में नहाए फिर नकदी-जेवर लेकर फरार

चोरों ने घर में खिचड़ी बनाई-बाथरुम में नहाए फिर नकदी-जेवर लेकर फरार

हल्द्वानी न्यूज़| आज कल के चोर इनते बेखौफ हो गए है कि जिस घर में चोरी करने घुस रहे है वही नहा धोकर खिचड़ी बनाकर और फुर्सत से खा पीकर फिर नकदी लेकर फरार हो जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का है। जहां चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी के बंद घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने रातभर घर को खंगाला। चोरी करने के दौरान भूख लगी तो घर में ही खिचड़ी बनाकर फुर्सत से खाई। सुबह जाने से पहले बाथरूम में नहाया भी। इसके बाद जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।

हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी निवासी लक्ष्मण सिंह अधिकारी एसबीआइ से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पुलिस के अनुसार पांच महीने पहले 6 सितंबर को लक्ष्मण अपने बेटे से मिलने जमशेदपुर गए थे, तब से घर पर ताला लगा है। पड़ोसी घर की देखरेख कर रहे थे।

6 फरवरी को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना लक्ष्मण सिंह के साथ पुलिस को दी। एसओ रमेश बोरा टीम संग पहुंचे और सीसीटीवी खंगाले। पड़ोसियों के अनुसार चोरों ने रातभर घर खंगाला, घर के अंदर भगोने में खिचड़ी बनाकर खाई और सुबह नहाया। इसके बाद चोर लाखों के जेवर व सामान लेकर फरार हो गए। चोर जूठे बर्तन कमरे में फेंक गए। एसओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

नैनीताल: बाघ ने महिला को बनाया अपना शिकार, जंगल में मिला शव

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments