Haldwani| मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
ADVERTISEMENTS
पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय गौरव सिंह परिहार पुत्र रघुवीर सिंह परिहार बिठौरिया नंबर एक में दुकान चलाता था। बीते कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। गुरुवार शाम गौरव ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कमरे में देखने पर वह फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।