HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बाहरवाली के प्यार में दो बच्चों के पिता ने दी...

हल्द्वानी : बाहरवाली के प्यार में दो बच्चों के पिता ने दी जान, वीडियो में बताया…

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार| यहां दो बच्चों के पिता ने बाहरवाली के चक्कर में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने वीडियो बनाया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार एक युवती को बताया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया है।

जानकारी के मुताबिक जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी एक युवक ऑटो चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था। युवक पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सुसाइड से पूर्व बनाए वीडियो में मृतक का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उसी वार्ड में एक युवती ने अपनी मां को भी भर्ती कराया था। बातचीत होने पर दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए। काफी दिनों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही लेकिन उन्हें कभी मिलने का मौका नहीं मिला। कुछ दिन पूर्व युवती उसे अपनी रिश्तेदार के घर ले गई जहां दोनों दो दिन तक साथ रहे।

इसकी भनक युवक की पत्नी को लग गई। युवक का कहना था कि पत्नी को समझाया तो वह शादी के लिए मान गई लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। युवक ने युवती पर प्यार में धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया। साथ ही पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ गटक लिया।

जानकारी मिलने पर ऑटो चालक को अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सीओ भूपेंद्र धौनी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

उत्तराखंड : इस जिले में चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments